Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MS Dhoni के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए अय्यर, फोटो वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को लेकर हाल में ऐसी खबरें आई थी कि उन्हें अभी क्रिकेट में वापसी में और समय लगेगा, क्योंकि दोस्तों इस समय वे कंधे की सर्जरी से पूरी तरह उबरे नहीं है। हालांकि दोस्तों अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी फोटो पोस्ट की है, जिससे फैन्स भी सोच में पड़ गए हैं कि क्या वे सच में पूरी तरह से नहीं उबरे हैं। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS धोनी के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए हैं, जिसकी कुछ तीस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिन्हें आप इस पोस्ट मे देख सकेंगे।

फोटो में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) मुंबई के बांद्रा में ऑल स्टार्स फुटबॉल प्रैक्टिस मैच में भाग लेते नजर आए। उन्होंने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ' बॉलिन विद दिज बॉलर्स' तस्वीर में, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) गेंद को लेकर आगे दौड़ रहे हैं जबकि MS धोनी और अभिनेता करण वाही उन्हें पीछे से देख रहे हैं। अगली दो तस्वीरों में अय्यर को गेंद से खेलते हुए देखा जा सकता है।

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को MS धोनी के साथ फुटबॉल खेलते देख फैन्स भी हैरत में पड़ गए और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि MS धोनी और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) एक साथ फुटबॉल खेल रहे हैं। फैन्स अब कमेंट करके पूछे रहे हैं कि क्या वह धोनी है जो आपके साथ है। यूजर्स ' माही, माही' भी लिख रहे हैं।



Herald