

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की लोकप्रियता दुनिया के कोने-कोने में फैली है। दोस्तों आज MS धोनी 7 जुलाई 2021 को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस दौरान उन्हें क्रिकेट जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने बर्थडे विश किया है।

मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने तो धोनी को जन्मदिन की बधाई दी ही है, साथ ही उनके भाई विकास और बहन भावना ने भी माही को हैप्पी बर्थडे कहा है। दोस्तों विकास और भावना ने सोशल मीडिया के जरिए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। विकास कोहली ने धोनी को सबसे विनम्र शख्स बताया है।
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की विकास ने धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माही, जितने लोगों से मैं मिला हूं उनमें से आप सबसे विनम्र शख्स हैं। दोस्तों आपको बहुत सारी शुभकामनाएं, आपका साल शानदार हो।' भावना कोहली ढींगरा ने धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
Herald