Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तैराक माना पटेल ने olympic के लिए किया क्वालीफाई

मुंबई
 माना पटेल  शुक्रवार को Tokyo olympic 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला और तीसरी भारतीय तैराक बनीं। पटेल ने universility कोटे के तहत सीट हासिल किया है। माना पटेल Tokyo 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी भारतीय और एकमात्र महिला तैराक बनीं है। ओलिंपिक टोक्यो 2021 में क्वालीफाई के लिए माना पटेल और श्रीहरि नटराज को यूनिवर्सलिटी स्लॉट के लिए नामांकित किया गया था।

श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश  के सीधे प्रवेश के लिए क्वालीफाई करने के बाद टोक्यो खेलों में माना तीसरी भारतीय तैराक होंगी। इससे पहले श्रीहरि नटराज ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक के FINA ने रोम में सेटे कोली ट्रॉफी में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक टाइम ट्रायल योग्यता में अपनी जगह पक्की कर ली है।

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीँ साजन प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 1:56:38 सेकंड का समय निकालकर ‘ए’ ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय को पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बनने का इतिहास रचा था। वहीँ इस साल 27 वर्षीय साजन प्रकाश ने FINA से मान्यता प्राप्त ओलंपिक क्वालीफायर में टोक्यो गेम्स में 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 1:56.48 सेकंड में सेट किया गया।

मामले में खेल मंत्री किरण रिजूजी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। खेल मंत्री किरण रिजूजी ने ट्वीट कर कहा कि बैकस्ट्रोक तैराक माना पटेल टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला और तीसरी भारतीय तैराक बन गई हैं। मैं माना को बधाई देता हूं, जिन्होंने यूनिवर्सलिटी कोटा के माध्यम से क्वालीफाई किया। अब भारत के इतिहास में पहली बार ग्रीष्मकालीन खेलों में अब तीन तैराक अपनी-अपनी स्पर्धाओं में भाग लेंगे। साजन प्रकाश पिछले महीने ओलंपिक ‘ए’ कट हासिल करने वाले पहले भारतीय तैराक थे।

 

The post तैराक माना पटेल ने olympic के लिए किया क्वालीफाई appeared first on Bhavtarini.