टोक्यो
भारतीय टीम के टोक्यो ओलंपिक में दूसरे दिन पदक की उम्मीद को युवा निशानेबाज ने बढ़ा दी है। सौरव चौधरी ने शानदार खेल दिखाते हुए 10 मीटर एयर पिस्टर के फाइनल में जगह पक्की की। शुरुआत में पिछड़ने के बाद इस खिलाड़ी ने एक के बाद के शानदार शॉट लगाते हुए टॉप पर रहते हुए फाइनल में जगह पक्की की।
सौरव ने दुनिया के तमाम धुरंधरों को पीछे करते हुए पहला स्थान हासिल किया। 586 अंकों के साथ तमाम निशानेबाजों को पीछे छोड़ते हुए इस निशानेबाज ने फाइनल में स्थान पक्की किया। भारत के एक और निशानेबाज अभिषेक वर्मा इस लिस्ट में पीछे रह गए। 17वें स्थान पर रहने वाले इस खिलाड़ी के फाइनल में खेलने की उम्मीद खत्म हो गई।
The post Shooter सौरव पहुंचे फाइनल में,अब गोल्ड पर निशाना appeared first on Bhavtarini.