.webp)
.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 18 जुलाई को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, इस मैच मे टीम इंडिया (Team India) ने बड़ी ही आसानी से 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की दूसरे दर्जे की टीम इस दौरे पर गई है।
India B.
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) July 18, 2021
B for Brilliant.#INDvsSL Ruthless win, great to watch. pic.twitter.com/3j1MsVWBxE
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उन्हें 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। श्रीलंका दौरे पर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) कप्तान बनकर आए हैं और हेड कोच का जिम्मा राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) संभाल रहे हैं। श्रीलंका की फुल स्ट्रेंथ टीम भी इंडिया की बी ग्रेड की टीम के आगे बिल्कुल फुस्स हो गई। ट्विटर पर इसके बाद से इंडिया B खूब ट्रेंड हो रहा है। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने इंडिया B में बी का मतलब समझाते हुए एक ट्वीट किया है।
After watching the way India B played.
— Nikhil Kaverappa (@NLNK123) July 18, 2021
Arjuna Ranathunga be like:#INDvSL pic.twitter.com/REKf4P9S0t
वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने ट्विटर पर लिखा, 'India B, बी फॉर ब्रिलियंट, जबर्दस्त जीत देखकर अच्छा लगा।' श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए। दोस्तों जवाब में टीम इंडिया (Team India) ने 36.4 ओवर में ही 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) 95 गेंद पर 86 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। मैन ऑफ द मैच पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने 24 गेंद पर 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर जीत की नींव रखी। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस मैच में भारत की ओर से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया।
#INDvsSL
— سُلْطان | सुलतान | Sultaan (@IamSultaan) July 18, 2021
INDIA B
B for Brilliant ???? #RahulDravid sir, Your Presence is enough to create class for this team.... pic.twitter.com/6ALNdGiXlp
Herald