Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SL Vs IND: शिखर धवन ने गांगुली को पीछे छोड़ बनाया खास रिकॉड

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की श्रीलंका के खिलाफ पहले ODI मैच में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 23 रन बनाते ही ODI क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ODI में ऐसा करने वाले 10वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। यही नहीं दोस्तों धवन भारत की ओर से सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस मामलें में पहले नंबर पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) है जिन्होंने 136 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। वहीं, शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 140वीं पारी में ये कारनामा कर दिखाया है। तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली है जिन्होंने 147 पारियों में 6000 वनडे रन पूरे किए थे।

दोस्तों शिखर धवन (Shikhar Dhawan) वर्ल्ड क्रिकेट में 6000 वनडे रन बनाने वाले चौथे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (Hashim Amla) के नाम है। अमला ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 123 पारियां ली थी। वहीं, तीसरे नंबर पर कीवी कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) (139 पारी) हैं।



Herald