

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर गुलाम राजा का मंगलवार को निधन हो गया. वे 74 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार थे और उन्हें कोरोना का संक्रमण भी था। गुलाम राजा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रबंधक थे। उन्होंने टीम के इस पद पर 20 साल तक काम किया। उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर है. उन्हें क्रिकेट से जुड़े कई लोगों ने याद किया है।
आपको बता दें कि गुलाम 1992 में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के मैनेजर बने थे। यही वह साल था जब अफ्रीकी टीम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई थी। उसी वर्ष, दक्षिण अफ्रीका ने भारत का दौरा किया। इसके बाद 2011 में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के बाद गुलाम राजा का कार्यकाल समाप्त हुआ। उन्होंने 179 टेस्ट, 444 एकदिवसीय और 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 107 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। राजा के निधन के बाद कई लोगों ने राजा से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Saddened to read of the passing of Goolam Rajah. Such an affable, friendly person and never forgot to wear his smile. Good man in a good era of South African cricket
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) June 29, 2021
गुलाम की मौत पर मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने याद करते हुए कहा, 'एक अच्छा और मुस्कुराता हुआ इंसान जिसे भुलाया नहीं जा सकता। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के एक अच्छे युग का एक अच्छा इंसान'।
Herald