Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय क्रिकेटर ने T-20 में जड़ा दोहरा शतक, जानिए नाम!

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तो आपको बता दे की T20 क्रिकेट को फैन्स पसंद ही इस वजह से करते हैं क्योंकि इसमें बड़े और लम्बे शॉट होने के अलावा तेजी से बल्लेबाजी देखने को मिलती है। T20 क्रिकेट मे रोज एक बड़ा रिकॉर्ड बनता हैं। दोस्तों ऐसा ही एक कीर्तिमान दिल्ली के क्लब क्रिकेट के दौरान एक बल्लेबाज ने बनाया है। दिल्ली से रणजी खेलने वाले सुबोध भाटी (Subodh Bhati) ने दोहरा शतक जमा दिया।

दोस्तो सुबोध भाटी (Subodh Bhati) ने दिल्ली इलेवन के लिए सिम्बा के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान 205 रनों की जबरदस्त पारी खेली। ये रन उन्होंने महज 79 गेंदों पर बनाए। दोस्तों ख़ास बात यह रही कि इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 17 छक्के आए। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह क्लब क्रिकेट का मैच था लेकिन इतनी बड़ी पारी खेलने के बाद खिलाड़ी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

दोस्तों ख़ास बात यह रही कि सुबोध ने अपनी पारी के दौरान 170 रन तो महज 34 गेंदों में ही बना दिए थे। उत्तर प्रदेश से आने वाले सुबोध भाटी (Subodh Bhati) दिल्ली के लिए खेलते हैं और उनकी उम्र अभी 30 साल है। T20 क्रिकेट में इस पारी के बाद उनकी तरफ IPL टीमों की नजरें जरुर होंगी। इस बार मेगा ऑक्शन भी होना है, ऐसे में सुबोध भाटी (Subodh Bhati) को IPL का अनुबंध भी मिल सकता है। IPL में अगले साल से दो नई टीमों का आगमन भी होना है। ऐसे में सुबोध भाटी (Subodh Bhati) के लिए अवसर खुल सकते हैं।



Herald