Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 WC से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, हार्दिक पांड्या ने शुरू की गेंदबाजी

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) श्रीलंका में नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं। वो आगामी ODI और T-20 सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी कर सकते हैं। हालांकि इसका फैसला उनके और टीम मैनेजमेंट द्वारा लिया जाएगा। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे भारत 13 जुलाई को खेलेगी।

दोस्तों सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बताया कि मंगलवार को बताया कि वो गेंदबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अच्छी खबर है। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) इस साल 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच UAE और ओमान में खेला जाएगा। 27 साल के हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भारत की तरफ से 60 वनडे और 48 टी20 मेच खेले हैं।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इस साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ 5 T20 इंटरनेशनल मैचों में 17 ओवर फेंके और 3 विकेट लिए। पांड्या का इकॉनामी रेट 6.94 का रहा जो इस सीरीज में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के बाद दूसरा सबसे अच्छा था। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम ODI मैच में भी गेंदबाजी की थी और नौ ओवर फेंके थे। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पिछले महीने टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्सकास्ट पर बोलते हुए कहा था कि मेरा फोकस टी20 वर्ल्ड कप पर है। मैं टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मैचों में गेंदबाजी करना चाहता हूं।



Herald