

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की तीन 3 की ODI सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों 4 विकेट से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australian cricket team) को रविवार को उस समय एक और बड़ा झटका लगा, जब उसके लिमिटेड ओवरों की टीम के कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) घुटने की चोट के कारण वेस्टइंडीज (West Indies) के साथ जारी ODI सीरीज के तीसरे मुकाबले और फिर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए।

खबरो के अनुसार आपको बता दे की , आरोन फिंच (Aaron Finch) अब बांग्लादेश दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। दोस्तों उन्होंने कहा, ' स्वदेश लौटने को लेकर मैं बहुत निराश हूं। अगर जरूरत पड़ी तो मेरी सर्जरी होगी और फिर मैं विश्व कप तक रिकवरी कर सकता हूं।'

दोस्तों आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद आरोन फिंच (Aaron Finch) को दो सप्ताह तक क्वारंटीन में रहना होगा। उनकी गैर मौजूदगी में अब एलेक्स कैरी (Alex Carey) वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे पर टीम के वनडे कप्तान होंगे। दोस्तों 3 मैचों की वनडे सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है और सीरीज का तीसरा तथा निर्णायक मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।
Herald