Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Tokyo Olympics: महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर-यशस्विनी सिंह क्वालीफाई करने से चूकीं

टोक्यो
टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस स्पर्धा में भारत की तरफ से मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल ने चुनौती पेश की। इन दोनों महिला निशानेबाजों ने बेहतरीन शुरूआत की। एक समय ऐसा लगा कि दोनों शूटर अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल हो जाएंगी। लेकिन ऐसा हो न सका। भारतीय महिला निशानेबाज मुकाबले में लगातार पिछड़ती रहीं और बाद में टॉप 8 में जगह बनाने से चूक गईं।

इस मुकाबले की शुरूआत में मनु भाकर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीसरी रैंक हासिल की। वहीं यशस्विनी देशवाल ने धीमी शुरूआत की और 27वें स्थान पर रहीं। इसके बाद भारतीय निशानेबाज लगातार मुकाबले में पिछड़ती रहीं और वह अपना शुरूआती प्रदर्शन कायम नहीं कर सकीं।

एक समय मनु भाकर 17वें स्थान पर खिसक गईं लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए आठवीं रैंक हासिल की। इस दौरान यशस्विनी सिंह ने भी पूरा जोर लगाया और वह 11वीं रैंक तक पहुंच गईं। तब यह उम्मीद की गई की भारतीय निशानेबाज अंतिम आठ में जगह बना लेंगी।

लेकिन इसके बाद यह दोनों महिला निशानेबाज टॉप 8 में पहुंचने में नाकाम रहीं और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं। फाइनल में जाने के लिए अंतिम आठ में जगह बनाना जरूरी था। मनु भाकर 574 अंकों के साथ 12वें और यशस्विनी सिंह 574 अंकों के साथ 13वें नंबर पर रहीं। इसके साथ ही महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।  कुल मिलाकर इसे भारत की निराशाजनक शुरूआत कही जाएगी।

The post Tokyo Olympics: महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर-यशस्विनी सिंह क्वालीफाई करने से चूकीं appeared first on Bhavtarini.