

टोक्यो: भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की झोली में रजत पदक हासिल किया है। चानू क्लीन एंड जर्क में अपने पहले प्रयास में 110 किलो वजन उठाने में सफल रही और फिलहाल दूसरे नंबर पर है। भारत की शुरुआत बैडमिंटन में हार से हुई। बी साई प्रणीत को अपने पहले मैच में इज़राइल की मिशा ज़िल्बरमैन के हाथों 21-17, 21-15 से हार का सामना करना पड़ा।
वहीं मेरठ के युवा निशानेबाज सौरभ ने पहली सीरीज में 95, दूसरी सीरीज में 98, तीसरे में 98, चौथे में 100, पांचवें में 98 और छठी सीरीज में 97 अंक हासिल किए हैं। सौरभ अब दोपहर 12 बजे होने वाले फाइनल राउंड में पदक जीतेंगे। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने पुरुष एकल के पहले दौर के पहले सेट में उज्बेकिस्तान के डेनिस को 6-4 से हराया
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव ने चीनी ताइपे की लिन चिया एन और तांग चिन चुन को 5-3 से हराकर टोक्यो ओलंपिक मिश्रित युगल टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टेबल टेनिस के मिड-डबल्स इवेंट में मनिका बत्रा और अचंता शरत कमल की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म हो गई है। चीनी ताइपे ने शुरुआती दौर में भारतीय जोड़ी को 11-8, 11-6, 11-5, 11-4 से हराया।
Herald