Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बाउचर ने UAE में T20 WC से पहले IPL के होने पर जताया ऐतराज, कहा- इससे पिचें टूट जाएगी

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) को अब UAE में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि UAE में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से वहां IPL 14वें सीजन का दूसरा फेज का भी आयोजन होना है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने इस पर ऐतराज जताया है। बाउचर ने कहा है कि IPL के दूसरे फेज के मैचों को UAE में कराने से वहां की पिचों पर काफी असर पड़ेगा और टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के दौरान वे स्पिनरों की मददगार साबित होंगी।

' ईएसपीएन क्रिकइन्फो' से बात करते हुए बाउचर ने कहा, ' आईपीएल के बाद विकेट सूख जाएंगे। ये ऐसे विकेट नहीं होंगे जैसे दक्षिण अफ्रीका में होते हैं, जिन पर 180-200 रन बना सकते हैं। यहां काफी चतुराई से खेलनाा होगा। IPL 14वें सीजन (IPL2021) के बाकी मैच UAE में कराये जाएंगे जबकि दोस्तों टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) भी कोरोना महामारी के कारण अब भारत की बजाय UAE में ही होगा। IPL का दूसरा फेज 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच होगा जबकि टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 17 अक्टूबर से शुरू होंगे।

उन्होंने कहा, ' वे उन पिचों पर IPL 2021 के मैच खेलेंगे जिससे पिचें पुरानी हो जाएंगी और बिल्कुल उपमहाद्वीप की पिचों की तरह होंगी। स्पिनरों की मददगार पिचों पर बल्लेबाजी करना कठिन होगा। IPL से पता चल जाएगा कि उन पिचों पर कितना स्कोर सही रहेगा। मुझे डर है कि स्पिनरों की भूमिका निर्णायक हो जाएगी।



Herald