Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विकेट लेने के बाद क्रिस गेल का अनोखा सेलिब्रेशन हुआ वायरल, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तो आपको बता दे की साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 रनों से जीत दर्ज की।दोस्तो इस मैच मे वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने तूफानी पारी खेली, जबकि ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने 4 विकेट झटके। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बाद चौथे टी-20 में क्रिस गेल (Chris Gayle) की टीम में वापसी हुई।

दोस्तो आपको बता दे इस मैच मे क्रिस गेल (Chris Gayle) भले ही बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन उन्होंने अपने बॉलिंग स्पैल की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाकर हर किसी को हैरान कर दिया। पहली बॉल पर विकेट मिलने के बाद गेल अनोखे अंदाज में सेलिब्रेशन करते नजर आए जिसका VIDEO सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की कप्तान कीरोन पोलार्ड(Kieron Pollard) ने दिलेरी दिखाते हुए क्रिस गेल (Chris Gayle)को साउथ अफ्रीका पारी का दूसरा ओवर डालने को दिया। अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर रिजा हेंड्रिक्स (Riza Hendricks) को पवेलियन की राह दिखाई। दोस्तो हेंड्रिक्स गेल के खिलाफ बड़े शॉट लगाने के चक्कर में स्टंप आउट हुए। दोस्तो हेंड्रिक्स का विकेट मिलने के बाद यूनिवर्स बॉस बीच मैदान पर ही कार्टविल करते नजर आए। क्रिस गेल (Chris Gayle) का सेलिब्रेशन करने का यह अंदाज फैन्स को काफी रास आया।



Herald