Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: हरलीन देओल ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, फैन्स ने बताया सुपरवुमेन

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले गए पहले T-20 मुकाबले में इंग्लैंड टीम ने बाजी मारी। जानकारी के लिए बता दे की बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 18 रनों से हराया। दोस्तों पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 177 रन बनाए। टीम की तरफ से नताली सीवर (Natalie Seaver) और एमी जोन्स (Amy Jones) ने विस्फोटक पारी खेली। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 54 रन ही बनाए थे कि तभी मुकाबले पर मौसम की मार पड़ी और उसके बाद एक भी गेंद का खेल संभव नहीं हो सका।

दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बाउंड्री लाइन पर हरलीन देओल (Harleen Deol) द्वारा पकड़े गए हैरतअंगेज कैच ने सभी का ध्यान खींचा। हरलीन देओल (Harleen Deol) ने इंग्लैंड पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एमी जोन्स (Amy Jones) का लाजवाब कैच पकड़ा।

दोस्तों हरलीन देओल (Harleen Deol) ने हवा में छलांग लगाते हुए पहले गेंद को बाउंड्री पार जाने से रोका और फिर दूसरी बार में उसको कैच में तब्दील कर दिया। हरलीन देओल (Harleen Deol) की इस हैरतअंगेज कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैन्स हरलीन को 'सुपरवुमन' बता रहे हैं।



Herald