

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच खेली जाने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज को कोरोना के मामले सामने आने के बाद रिशेड्यूल कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 13 जुलाई से शुरू होने वाले ODI सीरीज का आगाज अब 18 जुलाई से होना है। दोस्तों इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय युवा टीम जमकर तैयारियां कर रही है। टीम इंडिया ( Team India) के युवा खिलाड़ी पहले इंट्रा स्कवाड मैच में बेहतरीन लय में नजर आए थे। टीम ने रविवार को टूर का दूसरा प्रैक्टिस मैच खेला।

टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पहले प्रैक्टिस मुकाबले की तरह दूसरे मैच में भी जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दिए और उन्होंने भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) युजवेंद्र चहल के खिलाफ दमदार शॉट्स लगाए। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की श्रीलंका क्रिकेट ने अपने यूट्यूब चैनल पर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की बैटिंग का VIDEO अपलोड किया है, जिसमें पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) मैदान के चारों तरफ बेहतरीन शॉट्स लगाते हुए दिख रहे हैं।
VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें
दूसरे प्रैक्टिस मैच के स्कोरकार्ड का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ड्रेसिंग रूम की तरफ बल्ला करते दिखाई दिए। दोस्तों बता दे की पहले प्रैक्टिस मुकाबले में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और मनीष पांडे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन (Hardik Pandya) की टीम के बीच खेले गए पहले इंट्रा स्कवाड मैच में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की टीम ने आसान जीत दर्ज की थी। भुवनेश्वर को इस दौर के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
Herald