Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ड्वेन ब्रावो ने एक हाथ से स्टेडियम के बहार पहुंचाई गेंद, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की ODI सीरीज खेली जा रहा है। इस सीरीज के दूसरे मैच मे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कैरेबियाई टीम ओर से शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) और ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) जमकर चौकों और छक्कों की बरसात कर रहे हैं।

दोस्तों ब्रावो को इस मुकाबले लिए बैटिंग में प्रमोट किया गया है और वह कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं। लंबे-लंबे शॉट्स के लिए मशहूर ब्रावो ने एश्टन एगर (Ashton Agar) की गेंद पर एक हाथ से जोरदार सिक्स जड़ बॉल को स्टेडियम पार पहुंचाया। सोशल मीडिया पर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) का यह जबरदस्त शॉट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्टन एगर (Ashton Agar) पारी का 13वें ओवर फेंक रहे थे और उन्होंने अपने ओवर की चौथी गेंद थोड़ी से शॉर्ट पिच फेंकी जिस पर ब्रावो टूट कर पड़े। ब्रावो ने इस बॉल पर एक हाथ से लंबा सिक्स लगाया और गेंद को स्टेडियम पार पहुंचाया।



Herald