Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के इस वीडियो को देखकर टेंशन में आए इंग्लिश गेंदबाज, देखें VIDEO

मुंबई। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ( Virat kohli) भले ही काउंटी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में हिस्सा ना ले रहे हों, लेकिन वह टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। BCCI ने अपने ट्विटर हैंडल पर विराट कोहली ( Virat kohli) का VIDEO शेयर किया है जिसमें वह जबरदस्त बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि पीठ में जकड़न होने के कारण भारतीय कप्तान को 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में आराम दिया गया है।

दोस्तों आपको बता दे की BCCI द्वारा शेयर किए गए VIDEO में विराट कोहली ( Virat kohli) बेहतरीन शॉट्स लगाते हुए दिख रहे हैं और वह काफी शानदार तरीके से बॉल को मिडल करते नजर आ रहे हैं। दोस्तों 20 दिनों के बायो-बबल ब्रेक के बाद टीम इंडिया 20 जुलाई से काउंटी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है।

विराट कोहली ( Virat kohli) के अलावा टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी मांसपेशियों में सूजन की वजह से इस मैच में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। BCCI के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने बताया था कि, 'विराट कोहली ( Virat kohli) को सोमवार की देर शाम पीठ में कुछ जकड़न महसूस हुई और उन्हें BCCI की मेडिकल टीम ने 3 दिवसीय फर्स्ट क्लास मैच से आराम करने की सलाह दी है।' उन्होंने बताया, 'उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की बाएं पैर की मांसपेशियों के आसपास हल्की सूजन हैकप्तान विराट कोहली ( Virat kohli) का बल्ला इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले काफी समय से खामोश चल रहा है।



Herald