Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रैक्टिस मैच में छाए भारतीय बॉलर, इंग्लिश टीम की तोड़ी कमर- देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से शुरू होने जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम काउंटी इलेवन ( काउंटी सिलेक्ट XI) के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है। इस मैच में भारतीय खिलाड़ी बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

दोस्तों आपको बता दे की मैच के पहले दिन जहां केएल राहुल की अगुवाई में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला, वहीं दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों की जमकर खबर ली। मैच के दूसरे दिन पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 311 रनों पर ऑलआउट हुई, जिसके बाद गेंदबाजों ने इंग्लिश टीम के 4 विकेट महज 56 रनों पर चटकाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

दोस्तों इसका VIDEO BCCI ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) इंग्लिश बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड करते नजर आ रहे हैं। काउंटी सिलेक्ट इलेवन के अब तक जो 4 विकेट गिरे हैं, उसमें दो विकेट उमेश के शामिल हैं, वहीं 1-1 विकेट मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के नाम भी जुड़ा है। दोस्तों इससे पहले लोकेश राहुल की 101 रन की पारी के अलावा रविंद्र जडेजा (75) के साथ पांचवें विकेट के लिए उनकी 127 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 306 रन बनाए।



Herald