Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: सूर्यकुमार के खराब शॉट पर आउट होते ही उड़ा राहुल द्रविड़ के चेहरे का रंग

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में भारत की ओर से इकलौता पचासा सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बल्ले से निकला, जिन्होंने 34 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जिस तरह से आउट हुए, उससे ना वह खुद खुश थे और ना ही हेड कोच राहुल द्रविड़। वहिंदु हसरंगा की गेंद पर सूर्यकुमार ने जैसे ही सब्स्टीट्यूट फील्डर रमेश मेंडिस को कैच थमाया, कोच राहुल द्रविड़ के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। दोस्तों भारत की पारी का 16वां ओवर फेंकने हसरंगा आए और सूर्यकुमार यादव ने आते ही उनका स्वागत छक्के से किया।

पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद वहिंदु ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को अपने स्पिन के जाल में फंसाया और लंबा शॉट लगाने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। उस समय कोच द्रविड़ डगआउट में बैठे थे और इस तरह गैर जरूरी शॉट देखकर कुछ खास खुश नजर नहीं आए। राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी, जिसका VIDEO सोशल मीडिया पर अब खूब शेयर किया जा रहा है।



Herald