Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स में खेले गए चैरिटी मैच को फिर से किया याद

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने 7 साल पहले क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए चैरिटी मैच की यादों को एक बार फिर से याद किया है।आपकी जानकारी के लिए बता दे की 5 जुलाई 2014 को लॉडर्स के क्रिकेट मैदान पर खेले गए उस मैच में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) MCC इलेवन के कप्तान थे, जिनकी टीम का सामना रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन की टीम से हुआ था। MCC इलेवन में सचिन के अलावा ब्रायन लारा, राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल ​थे, जबकि दोस्तों रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन की टीम में एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) , केविन पीटरसन, युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी और शेन वार्न जैसे खिलाड़ी थे।

दोस्तों आपको बता दे की सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ट्विटर पर उस चैरिटी मैच का VIDEO पोस्ट किया है, जिसमें वह पैड बांध और हेलमेट के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने साथ ही मैच से जुड़ी कुछ फोटो भी पोस्ट की है। VIDEO में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) टॉस उछालते, फील्डिंग करते और फिर बल्लेबाजी के मैदान पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ' जब होम ऑफ क्रिकेट लॉर्ड्स में चैरिटी मैच हो तो क्रिकेट का वो खूबसूरत खेल थोड़ा और खास हो जाता है।

दोस्तों आपको बता दे की सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने उस मैच में 45 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली थी। हालांकि वह अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए थे और श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरण (Muttiah Muralitharan) की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल (Saeed Ajmal) भी उस मैच में एमसीसी इलेवन टीम का हिस्सा थे। तेंदुलकर की एमसीसी इलेवन ने इस मैच में रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन की टीम को सात विकेट से हरा दिया था।



Herald