

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए महज 133 रनों का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका टीम ने इस लक्ष्य को हासिल करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन यह जीत उन्हें आसानी से नहीं मिली।

दोस्तों आपको बता दे की इस मैच में भारतीय स्पिनरों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं बनाने दिए। राहुल चाहर (Rahul Chahar) और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) ने काफी टाइट गेंदबाजी की। राहुल चाहर ने इस मैच में इकलौता विकेट लिया और वनिंदु हसरंगा (Vanindu Hasranga) को आउट करते ही काफी गुस्से में सेलिब्रेट करते नजर आए, लेकिन हसरंगा के रिएक्शन ने सबका दिल जीत लिया।
Wanindu Hasaranga upholds the Spirit of the Game! ????????
— Sony Sports (@SonySportsIndia) July 28, 2021
Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 1 (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/QYC4z57UgI) now! ????#SLvINDOnlyOnSonyTen #HungerToWin #WaninduHasaranga pic.twitter.com/0CwCaTkkAS
आउट होने से पहली गेंद पर वनिंदु हसरंगा (Vanindu Hasranga) ने चौका जड़ा था, लेकिन अगली गेंद पर वह राहुल चाहर (Rahul Chahar) की फिरकी में फंसकर भुवनेश्वर कुमार को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। वनिंदु हसरंगा (Vanindu Hasranga) ने 11 गेंद पर 15 रनों की पारी खेली। उनका विकेट टीम इंडिया के लिए काफी अहम था। विकेट लेते ही राहुल चाहर (Rahul Chahar) खूब तेज चिल्लाए और ऐसा लगा कि वनिंदु हसरंगा (Vanindu Hasranga) उन्हें उसी भाषा में जवाब देकर पवेलियन लौटेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। राहुल की अच्छी गेंद के लिए वनिंदु हसरंगा (Vanindu Hasranga) ने ताली बजाई, जिसने तमाम क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया है। हसरंगा की खेल भावना इस तरह से राहुल चाहर (Rahul Chahar) के गुस्से पर भारी पड़ती नजर आई।
Herald