Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Yuzvendra Chahal के बिना बुरा हुआ पत्नी धनश्री वर्मा का हाल, इस इंसान पर जमकर निकाला अपना गुस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपने बारे में लगातार अपडेट देती रहती हैं। चहल फिलहाल श्रीलंकाई दौरे पर टीम के साथ हैं।

धनश्री ने निकाला गुस्सा:-
अपने डांस के लिए दुनियाभर में मशहूर धनश्री वर्मा अब एक और नया काम करती नजर आ रही हैं. धनश्री अब किकबॉक्सिंग करती नजर आ रही हैं। अपने ट्रेनर के साथ किकबॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रही धनश्री काफी गुस्से में नजर आ रही हैं. लगता है धनश्री ढेरों घूंसे बरसा रही है। हाल ही में धनश्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया था।


युजवेंद्र चहल इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर हैं। शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम दौरे पर है। आईपीएल 2021 में भी चहल कुछ खास नहीं कर पाए। चहल इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम से बाहर हो गए थे। ऐसे में इस सीरीज में नजर चहल पर होगी। बता दें कि कोरोना केस के बाद 13 जुलाई की जगह 17 जुलाई से सीरीज शुरू होगी. धनश्री वर्मा एक पेशेवर डांसर होने के साथ-साथ एक कोरियोग्राफर और YouTuber भी हैं। धनश्री अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं.



Herald