Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2 छात्रों के 99 % से ज्यादा मार्क्स आने पर सहवाग ने कोहली को लेकर किया मजेदार कमेंट

स्पोर्ट्स डेस्क. आपको बता दे की टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला पिछले काफी समय से खामोश चल रहा है। जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आखिरी शतक नवंबर 2019 में लगाया था और उसके बाद से वह एक भी सेंचुरी नहीं लगा सके हैं। दोस्तों विराट कोहली (Virat Kohli) की मौजूदा फॉर्म इन दिनों चर्चा का विषय भी बनी हुई है और तमाम दिग्गज खिलाड़ी इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

आपको बता दे की लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में भी विराट कोहली (Virat Kohli) अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे थे और 42 रन बनाकर आउट हो गए थे इसी बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने एक पोस्ट शेयर करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) के लंबे हो चले शतक के इंतजार को लेकर मजे लिए हैं। दोस्तो सहवाग ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि भारत में दो छात्र 99 प्रतिशत मार्क्स आने के बावजूद संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने दोबारा पेपर देने का फैसला किया है।

दोस्तो इसके कैप्शन में वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने विराट कोहली ( Virat Kohli) पर निशाना साधते हुए लिखा, 'इतना बेडली 100 तो शायद कोहली ने भी नहीं चाहा होगा। आपको बता दे की वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। विराट कोहली ( Virat Kohli) के अलावा टीम इंडिया की ओर से चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भी अपनी फॉर्म से लगातार जूझ रहे हैं।



Herald