

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की इस साल UAE और ओमान में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। दोस्तों न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है और एडम मिल्ने (Adam Milne) को कवर के तौर पर 16वें खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

आपको बता दे की अपने टेस्ट डेब्यू मैच में शानदार दोहरा शतक जड़ने वाले डेवोन कॉनवे (Devon Conway) को टीम में शामिल किया गया है, जबकि काइल जेमीसन को भी टीम में जगह दी गई है। अनुभवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) को भी टीम में रखा गया है। दोस्तों युवा बल्लेबाज ग्लेन फिलिप (Glenn Phillips) को उनके शानदार प्रदर्शन का तोहफा मिला है और वह टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। दोस्तों वहीं, ऑलराउंडर डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell) को भी टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया गया है।
दोस्तों न्यूजीलैंड को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के लिए ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान की टीम के साथ में रखा गया है। जहां उनकी टीम इंडिया से जोरदार टक्कर होने की उम्मीद की जा रही है।
Herald