Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने गेम में सुधार करने के लिए इन 4 लोगों से सलाह लेते हैं पंत

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर की सबसे शानदार फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का रोल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अहम माना जा रहा है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 3 साल पहले इसी टीम के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और इंग्लिश कंडिशंस में शतक ठोककर सनसनी फैला दी थी। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने हाल ही में भारतीय टीम में मौजूद 4 लोगों के नाम का खुलासा किया है जिनकी मदद वह अपना गेम सुधारने के लिए लेते हैं।

'BCCI टीवी' के साथ बातचीत करते हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा, 'सभी सीनियर स्टाफ और कोचिंग स्टाफ जैसे मैं रोहित भाई के साथ बहुत बातचीत करता हूं। गेम के बारे में, पिछले मैचों के बारे में, हमने क्या किया या हमने क्या नहीं किया। अगर भविष्य में ऐसा स्थिति दोबारा आती है तो क्या हमको कैसे उससे निपटा चाहिए, हम क्या उसमें जोड़ सकते हैं।

दोस्तों उन्होंने आगे कहा विराट भाईया हमेशा टेक्निकल चीजों से जुड़ी मेरी समस्या को दूर करने के लिए मौजूद रहते हैं खासतौर पर इंग्लैंड में कैसे खेलना है, थोड़ा आगे खड़ा होना है या फिर पीछे।' पंत ने बताया कि वह कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और अश्विन से भी सलाह लेते हैं. दोस्तों bउन्होंने कहा, 'एश भाई (रविचंद्रन अश्विन) उनको हमेशा ही आइडिया रहता है कि बल्लेबाज क्या कर सकता है तो वह जब गेंदबाजी करते हैं तो एक बल्लेबाज के तौर पर मैं उनसे पूछता हूं कि वह क्या सोच रहे हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर मैं सभी से सीखना चाहता हूं।



Herald