Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई टीम 62 रनों पर हुई ढेर, माइकल वॉन ने ऐसे उड़ाया जमकर मजाक

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 अगस्त की शाम ऐसी रही, जिसे ऑस्ट्रेलिया टीम जल्द से जल्द भूलना चाहेंगे। दोस्तों सोमवार को बांग्लादेश ने अपने घरेलू मैदान पर स्टार खिलाड़ियों से सजी ऑस्ट्रेलियाई टीम को 62 रनों पर ढेर कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह ऑस्ट्रेलिया टीम का टी-20 क्रिकेट में लोएस्ट स्कोर है।

आपको बता दे की शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) और मोहम्मद सैफुद्दीन (Mohammad Saifuddin) ने जोरदार बॉलिंग करते हुए कंगारू टीम को 123 रनों का आसान लक्ष्य भी नहीं हासिल करने दिया। दोस्तों ऑस्ट्रेलिया टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) को कंगारू टीम का मजाक बनाने का मौका मिल गया और उन्होंने बनाया भी। इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट किया है।

दोस्तों माइकल वॉन (Michael Vaughan) अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'ऑस्ट्रेलिया टीम 62 रनों पर ऑलआउट हो गई, एक बीयर हो जाए। बता दें कि इस मैच में भी जीत करते ही बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T-20 सीरीज 4-1 के अंतर से जीत ली। आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए 123 रनों का लक्ष्य पहाड़ साबित हुआ और टीम 13.4 ओवरों में 62 रनों पर ढेर हो गई जो टी-20 क्रिकेट में उसका लोएस्ट स्कोर है।



Herald