

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की 5 मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 60 रनों से हराया। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 62 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दोस्तों यह टी-20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का अबतक का सबसे कम स्कोर भी है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने टी-20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। दोस्तों टीम की ओर से गेंदबाजी में शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने कहर बरपाते हुए अपने 3.4 ओवर के स्पैल में महज 9 रन देकर 4 विकेट झटके।
Australia have been bowled out for their lowest T20I total - 62. Bangladesh win by 60 runs and take the series 4-1.
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 9, 2021
Shakib 4/9 | Saifuddin 3/12 #BANvAUS
Summary????https://t.co/So99dUUFpc pic.twitter.com/1p2n2Pev4r
दोस्तों आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया का न्यूनतम स्कोर इससे पहले 79 रन था जो उसने जून 2005 में साउथम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। दोस्तों इस मैच में कंगारू टीम 14.3 ओवर में आउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से कप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। 123 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और डैनियन क्रिस्टियन (Danian Christian) महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Herald