Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BAN vs AUS: तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की शुक्रवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया (Bangladesh vs Australia) को हराकर 5 मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है। दोस्तों इस जीत के साथ बांग्लादेश ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। जानकारी के लिए बता दे की तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 10 रनों से हराकर बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है।

आपको बता दे की बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया से कोई सीरीज जीती है। इसके अलावा दोस्तों बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 3 टी-20 मैचों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा किसी भी फॉर्मेट में बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को लगातार 3 इंटरनेशनल मैचों में हराया है।

दोस्तों बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 117 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू करने रहे नाथन एलिस ने हैट्रिक लगाई। वे टी-20 डेब्यू पर हैट्रिक लगाने वाले पहले गेंदबाज बने। बांग्लादेश की इस जीत का श्रेय उनके गेंदबाजों को जाता है।



Herald