Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI ने IPL के लिए बनाया सख्त बायो-बबल, तोड़ने पर होगी ये कड़ी कार्रवाई

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL 14वें सीजन का दूसरा चरण UAE में खेला जाएगा। IPL का पहला चरण भारत में खेला गया था, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते केस के कारण इसे बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। लेकिन इसे अब UAE शिफ्ट कर दिया गया है। दोस्तों इससे पहले 2020 में भी IPL यूएई में ही खेला गया था। दूसरे चरण से पहले BCCI ने स्वास्थ्य संबंधी नियम जारी कर दिए हैं। BCCI ने साफ किया है कि बायो-बबल तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगा।

खबरों के अनुसार BCCI ने कहा, 'अगर कोई भी IPL फ्रैंचाइजी के सदस्य या किसी खिलाड़ी के परिजन बायो बबल को तोड़ते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की IPL का पहला चरण कोरोना के कारण ही स्थगित करना पड़ा था इस वजह से BCCI इस बार किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता है।

खबरों के अनुसार कोई भी इंटरनेशनल खिलाड़ी जो किसी एक बबल से IPL के बबल में आता है तो उसे क्वारंटीन करने की कोई जरूरत नहीं होगी। लेकिन दोस्तों अगर कोई बबल को तोड़ कर IPL के बायो बबल में आना चाहता है तो दोस्तों उसे 6 दिन का क्वारंटीन करना होगा। IPL के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। पहला मुकाबला CSK और MI के बीच खेला जाएगा।



Herald