Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना अफगानिस्तान टीम के बॉलिंग कोच

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट (Shaun Tait) को तत्काल प्रभाव से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan cricket team) का नया बॉलिंग कोच बनाया गया है। दोस्तों अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan cricket team) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। समझा जाता है कि आगामी व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के मद्देनजर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह नियुक्ति की है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की अफगानिस्तान को अगले महीने श्रीलंका में पाकिस्तान के खिलाफ 3 ODI मैच खेलने हैं जो वनडे वर्ल्ड कप सुपर लीग (ODI World Cup Super League) का हिस्सा होंगे।

दोस्तों नवंबर में अफगानिस्तान को होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट खेलना है। इससे पहले अफगानिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में भी भाग लेगा। आपको बता दे की उसे भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और क्वालीफाइंग राउंड से आने वाली दो टीमों के साथ ग्रुप दो में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज टेट ने 2005 और 2016 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट, 35 वनडे और 21 टी-20 मैच खेले हैं।

शॉन टेट (Shaun Tait) ने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी जो ODI की दूसरी सबसे तेज गेंद थी। शॉन टेट (Shaun Tait) 2017 में चोट के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। शॉन टेट (Shaun Tait) ने BBL में मेलबोर्न रेनेगेड्स के साथ और अबु धाबी टी-10 लीग में बांगला टाइगर्स के साथ बॉलिंग कोच के रूप में काम किया है।



Herald