Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के इस अंदाज के कायल हैं रविंद्र जडेजा, दिया ये बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई में खेलने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी भी उनके रवैया की जमकर तारीफ करते रहते हैं। दोस्तों विराट कोहली (Virat Kohli) हर मैच में जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाते हैं और वह फील्ड पर भी काफी आक्रामक नजर आते हैं। आपको बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में खेलने वाले रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को भारतीय कप्तान का यह एग्रेसिव अंदाज काफी पसंद है।

आपको बता दे की रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कहा, 'हां, मैं अंडर-19 के समय से उनके साथ खेल रहा हूं। वह अब काफी समझदार हो गए हैं और हमेशा पॉजिटिव रहते हैं। उन्होंने आगे कहा वह हमेशा ही जीत के लिए देखते हैं चाहे सामने कोई से भी टीम हो, चाहे हम एक बड़ा मैच खेल रहे हों या फिर एक नॉर्मल सीरीज। वह हमेशा डॉमिनेंट रहते हैं और टीम में एक अच्छा वातावरण बनाते हैं और यह उनकी कप्तानी का सबसे बड़ा प्लस प्वॉइंट है और वह हमेशा ही फील्ड पर एग्रेसिव दिखाना चाहते हैं।

दोस्तों IPL और टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) को लेकर बात करते हुए रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कहा, 'हां, इंग्लैंड सीरीज के बाद आईपीएल आएगा और उससे टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए अच्छी तैयारी हो जाएगी। प्लस हम IPL और वर्ल्ड कप दोनों ही UAE में खेलेंगे और मुझे लगता है कि एक सेम मैदान होने से हमारी काफी मदद होगी।



Herald