Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि दहिया को दांत काटने वाले रेसलर पर भड़के सहवाग, बताया शर्मनाक

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय रेसलर रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya) ने टोक्यो ओलंपिक में बुधवार को 57 किग्रा के गोल्ड मेडल मुकाबले में जगह बना ली। जानकारी के लिए बता दे की इस मुकाबले में रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya) ने पिछड़ने के बाद कजाखस्तान के नूरइस्लाम सनायेव (Nurslam Sanayev) के खिलाफ हार के कगार पर पहुंच गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने दमदार वापसी करते हुए आखिरी मिनट में जीत हासिल की।

रवि एक समय 2-9 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं छोड़ी और आखिरी मिनट में डबल लेग अटैक करते हुए सनायेव को दबोचा और उनके कंधे जमीन पर टिकाते हुए उन्हें चित्त कर फाइनल में जगह बना ली। नूरइस्लाम सनायेव (Nurslam Sanayev) जब रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya) की हिम्मत नहीं तोड़ पाए, तो उन्होंने आखिरी मिनट में उनके हाथ पर जोर से दांत काट लिया। रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya) इस दर्द को सहते रहे और सनायेव को छोड़ा नहीं और अंत में जीत दर्ज करके ही उठे। रवि ने इसके बाद अपना हाथ रेफरी को भी दिखाया। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है।

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने ट्विटर पर लिखा, 'यह कितना गलत है, जब रवि दहिया की हिम्मत नहीं तोड़ पाया तो कजाखस्तान के नूरइस्लाम सनायेव ने यह किया। बहुत ही शर्मनाक लूजर सनायेव। गजब रवि बहुत सीना चौड़ा किया आपने।'



Herald