Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेन स्टोक्स के बाद मेंटल हेल्थ के चलते क्रिकेट से लिया ब्रेक ये कीवी क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर एमेलिया केर (Amelia Kerr) अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने के लिए इंग्लैंड दौरे से हट गई हैं। दोस्तों हाल ही में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने के लिए क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया है। दोस्तों कोरोना काल तमाम तरह की पाबंदियों के चलते क्रिकेटरों की मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा है। दोस्तों टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले मेंटल हेल्थ को क्रिकेटरों के लिए अहम मुद्दा बताया है।

दोस्तों आपको बता दे की न्यूजीलैंड को सितंबर में 3 टी20 इंटरनेशनल और 5 वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। देश के लिए 41 ODI इंटरनेशनल और इतने ही टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाली एमेलिया केर (Amelia Kerr) ने न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्रेस रिलीज में कहा, 'मुझे न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना और वाइट फर्न्स (नेशनल विमेंस क्रिकेट टीम) के लिए खेलना पसंद है। दोस्तों उन्होंने कहा, 'हालांकि अपने साथी खिलाड़ियों से बातचीत करने के बाद मैंने अपनी मेंटल हेल्थ और बेहतरी को नंबर एक प्राथमिकता पर रखा है। मैंने यह फैसला हल्के में नहीं किया है। मेरा मानना है कि मौजूदा समय में यह मेरे लिए बेस्ट है।'

दोस्तों आपको बता दे की कई इंटरनेशनल क्रिकेटर कोविड-19 के कारण पाबंदियों के बीच बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में रहने के दौरान मुश्किल जीवन को देखते हुए मेंटल हेल्थ पर असर की बात कर चुके हैं। इंग्लैंड दौरे पर 16 सदस्यीय टीम की अगुआई करने वाली सोफी डिवाइन ने कहा कि टीम को एमेलिया केर (Amelia Kerr) की कमी खलेगी। इंग्लैंड दौरे पर पहला टी20 1 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि 5वां और अंतिम ODI इंटरनेशनल मैच 26 सितंबर को होगा।



Herald