Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जडेजा ने बनाया रिकॉर्ड, बॉथम-कपिल और इमरान के क्लब में हुए शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन, 2000 रनों और 200 विकेटों का अनोखा डबल बना लिया। दोस्तों ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) मैदान पर उतरे। दोस्तों जब वे ग्राउंड पर आए उस समय टीम इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से 38 रन पीछे थी। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का कौशल दिखाया बल्कि टीम को बढ़त दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंग्लैंड के खिलाफ रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 56 रन बनाए। इसी के साथ रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) टेस्ट क्रिकेटर में 2000 रन और 200 विकेटों का डबल बनाने वाले पांचवें सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं।

दोस्तों रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने मात्र 53 टेस्ट मैचों में इस आंकड़े को छुआ है। जानकारी के लिए बता दे की उनसे आगे इंग्लैंड के इयान बॉथम (42 टेस्ट), भारत के कपिल देव (50 टेस्ट), पाकिस्तान के इमरान खान (50 टेस्ट) और भारत के आर अश्विन (51 टेस्ट) हैं। इसी के साथ रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और आर अश्विन के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पांचवें खिलाड़ी बने हैं।



Herald