

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। जेम्स एंडरसन (James Anderson) भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ( KL Rahul) को आउट करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लिश तेज गेंदबाज ने अनिल कुंबले (Anil Kumble) को पीछे छोड़ दिया है। जेम्स एंडरसन (James Anderson) के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 620 विकेट हो गए हैं और अब उनसे आगे सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) और शेन वॉर्न (708) ही हैं।

कुंबले के नाम 619 विकेट हैं। इस मैच की बात कें तो जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने अभी तक 4 विकेट ले लिए हैं। जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने मैच के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और कप्तान विराट कोहली( Virat Kohli) को आउट कर अनिल कुंबले (Anil Kumble) के रेकॉर्ड की बराबरी की थी। ये दोनों ही विकेट उन्होंने 41वें ओवर में लगातार दो गेंदों में लिए थे। आज उन्होंने केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर को आउट किया।
अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने 132 मैचों में ये विकेट लिए थे जबकि जेम्स एंडरसन (James Anderson) को 163 मैच में कुंबले को रिकॉर्ड को तोड़ा। इंग्लैंड ने पहली पारी में 183 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 4 जबकि मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के खाते में 2 विकेट आए और एक विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया।
Herald