

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) श्रीलंका दौरे पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना से उबरने के बाद युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) स्वदेश वापस लौट चुके हैं और फिलहाल मुंबई में हैं। उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इस VIDEO में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) , उनकी मां और खुद धनश्री (Dhanashree) नजर आ रही हैं। तीनों साथ में डांस करते दिख रहे हैं। यह VIDEO सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) श्रीलंका दौरे पर 2 ODI इंटरनेशनल मैच और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। तीसरे ODI इंटरनेशनल में उन्हें आराम दिया गया था, जबकि दो टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान वह आइसोलेशन में थे।
दोस्तों आपको बता दे की पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनके क्लोज कॉन्टैक्ट में रहने की वजह से चहल भी बचे हुए दो टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर हो गए थे। दोस्तों टी20 सीरीज के बाद युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की भी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gautam) कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते उन्हें स्वदेश लौटने में देरी हुई थी। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अब सितंबर-अक्टूबर में IPL में खेलते दिखेंगे।
Herald