Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वॉर्न हुए कोरोना पॉजिटिव, द हंड्रेड टूर्नामेंट में इस टीम के हैं हेड कोच

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की शेन वॉर्न (Shane Warne), इन दिनों लंदन में हैं। वे 'द हंड्रेड' में खेल रही 'लंदन स्पिरिट' टीम के हेड कोच हैं। शेन वॉर्न (Shane Warne) के अलावा उस मैनेजमेंट के एक और सदस्य की कोरोना से संक्रमित होने की खबर आ रही है।

सूत्रों के अनुसार शेन वॉर्न (Shane Warne) की तबीयत सुबह में थोड़ी खराब हुई। इसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया, हालांकि अभी PCR टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने खुद को सेल्फ आईसोलेट कर लिया है। दी हंड्रेड (The Hundred) टूर्नामेंट में कोरोना से संक्रमित होने वाले वॉर्न दूसरे हेड कोच हैं। दोस्तों उनसे पहले ट्रेंट रॉकेट्स के हेड कोच एंडी फ्लावर कोरोना से संक्रमित हो गए थे। वॉर्न की जगह डेविड रिप्ली 'लंदन स्पिरिट' के हेड कोच का पद संभालेंगे।



Herald