

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ आज से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोस्तों करीब डेढ़ महीने चलने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने जमकर तैयारी की है। टीम इंडिया(Team India) करीब 2 महीने से इंग्लैंड में है और यहां की कंडीशन्स के हिसाब से पूरी तरह ढलने की कोशिश की है। दोस्तों पहला टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाना है, जिसके पहले BCCI ने एक VIDEO शेयर किया है, जिसमें आप टीम इंडिया(Team India) की तैयारियों का जायजा ले सकते हैं।
Preparations ✅
— BCCI (@BCCI) August 4, 2021
Stage Set ????
It's a matter of few hours before we witness the LIVE action from Trent Bridge ???? ???? #TeamIndia #ENGvIND
ARE YOU READY❓ pic.twitter.com/QrGYqoCtFE
दोस्तों आपको बता दे की इस VIDEO में खिलाड़ी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं, लेकिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक ऐसा शॉट है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस VIDEO में ऋषभ नेट पर बैटिंग करने के दौरान एक धाकड़ शॉट जड़ते हैं, नेट के पीछे कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) , बैटिंग कोच विक्रम राठौर (Vikram Rathor) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खड़े बस देखते रह जाते हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) इस शॉट को देखकर एकदम दंग नजर आ रहे हैं। BCCI ने यह Video शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ ही घंटों में हम ट्रेंट ब्रिज से लाइव एक्शन देखेंगे।'
Herald