

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान (Trent Bridge ground) पर खेला जा रहा है, जहां पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। जानकारी के लिए बता दे की इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और इसके बाद मेजबान टीम महज 183 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान जो रूट (Joe Root) के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज 30 रनों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका।
England get bowled out … Blame the 100 seems to be the excuse !!!! Utter rubbish … No one mentioned blaming the 100 when they were bowled out against NZ after weeks of county cricket prep … its such an easy excuse … what about players maybe not being good enough ? #ENGvsIND
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) August 4, 2021
दोस्तों आपको बता दे की इस प्रदर्शन से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) काफी नाराज दिखे। वॉन ने ट्विटर पर लिखा कि अब लोग द हंड्रेड (The Hundred) को जिम्मेदार ठहराने लगेंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ क्या हुआ था, जब टीम काउंटी क्रिकेट खेलकर टेस्ट सीरीज खेल रही थी। भारत के खिलाफ जो रूट (Joe Root) के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। जो रूट (Joe Root) के अलावा जॉनी बेयरेस्टो ने 29 रनों की पारी खेली। डैन लॉरेंस और जोस बटलर तो खाता भी नहीं खोल सके।
India have been excellent with the Ball today … Unfortunately for England,Old problems that have been around the Test Team arrived again … many techniques look at all sea against the moving ball … #ENGvIND … & once again we will get around 80 overs of cricket today !!!!!!!
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) August 4, 2021
माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने ट्विटर पर लिखा, 'इंग्लैंड ऑलआउट हो गया, द 100 को इसके लिए जिम्मेदार ठहराएंगे लोग। एकदम बकवास... काउंटी क्रिकेट की तैयारियों के साथ जब न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ऑलआउट हुई थी, तब द हंड्रेड को किसी ने जिम्मेदार नहीं ठहराया। यह बहुत आसान बहाना है, खिलाड़ियों का क्या? जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।
Herald