Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: पूरी टीम ने कुछ इस अंदाज में ड्रेसिंग रूम में किया KL राहुल का स्वागत- Video

स्पोर्ट्स डेस्क. आपको बता दे की दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल (KL Rahul) 127 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जब केएल राहुल (KL Rahul) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ड्रेसिंग रूम लौटे, तो उनका शानदार स्वागत हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 2014 के बाद यह पहला मौका है, जबकि किसी भारतीय बल्लेबाज ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शतक जड़ा है। केएल राहुल (KL Rahul) का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज हो गया है। टीम इंडिया के हर एक खिलाड़ी ने आकर राहुल को इस शानदार पारी की बधाई दी। दोस्तो जब दिन का खेल खत्म हुआ तो ड्रेसिंग में मौजूद टीम इंडिया से जुड़ा हर शख्स केएल राहुल (KL Rahul) के स्वागत में खड़ा नजर आया। नजारा कुछ ऐसा था मोहम्मद सिराज को बेंच पर खड़े होकर ताली बजाते दिखे।

आपको बता दे की हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने केएल राहुल (KL Rahul) की इस पारी पारी टॉप क्लास बताया। इंग्लैंड ने टॉस जीता और भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मिलकर संभली हुई शुरुआत की और विकेट पर टिकने के बाद अपने शॉट्स खेले। दोस्तो दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी निभाई। रोहित 83 रन बनाकर आउट हुए।

आपको बता दे की केएल राहुल (KL Rahul) ने 248 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान 12 चौके और एक छक्का लगाया है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की नजर इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी। दोस्तो इंग्लैंड की ओर से दो विकेट जेम्स एंडरसन ने लिया है, जबकि 1 विकेट ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) के खाते में गया है।



Herald