

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान (Trent Bridge ground) पर भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जारी है। इस मैच में वैसे तो अब तक बारिश ही विलेन बनी है, लेकिन दोस्तों 3 दिनों का खेल होने के बाद भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंग्लैंड को पहली पारी में महज 183 रनों पर समेटने के बाद भारत ने अपनी पहली पारी में 278 रनों का स्कोर बनाया। दोस्तो इस तरह भारत को पहली पारी में 95 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई।

दोस्तों आपको बता दे की भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने सर्वाधिक 84 रनों की पारी खेली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी इस पारी पर बात की है। उन्होंने कहा कि, '2018 के इंग्लैंड दौरे पर मिली नाकामी से मैंने सबक लिया कि कठिन हालात में बैक शॉट पर काबू रखना अहम है और इसी से उन्हें मौजूदा दौरे पर मदद मिल रही है। दोस्तों केएल राहुल (KL Rahul) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरे दिमाग में बहुत कुछ चलता रहता था। मुझे लगता था कि टेस्ट क्रिकेट में हर गेंद पर दो या तीन अलग शॉट खेल सकता हूं, लेकिन मुझे समझ में आया कि उन पर काबू रखना होगा।

दोस्तों आपको बता दे की केएल राहुल (KL Rahul) कहा, 'कई बार विकेट चुनौतीपूर्ण होते हैं जिन पर अच्छे गेंदबाजों का सामना करते हुए कुछ शॉट्स खेलने से बचना जरूरी होता है। मैने टेस्ट क्रिकेट में अपने पिछले खराब प्रदर्शन से सबक लेकर सुधार किया है। दोस्तों उन्होंने आगे कहा इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों जेम्स एंडरसन (James Anderson) और स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की तारीफ करते हुए कहा, 'यहां खेलना चुनौतीपूर्ण है। उनके पास बेहतरीन गेंदबाज हैं। जेम्स एंडरसन (James Anderson) और ब्रॉड काफी कुशल हैं और कई बार टीम को मैच जिता चुके हैं। उन्हें खेलना आसान नहीं है।
Herald