

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। जानकारी के लिए बता दे की मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 157 रनों की जरूरत थी, जबकि इंग्लैंड को नौ विकेट की दरकार थी। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में खेले गए इस मैच के आखिरी दिन बारिश के चलते एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका और अंत में दोनों टीमों की सहमति के बाद इसको ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

दोस्तों आपको बता दे की इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कुल 9 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड की पहली पारी में 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि दोस्तों दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। मैच के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फॉर्म को लेकर पूछे गए सवाल पर रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी। इसके अलावा केएल राहुल (KL Rahul) ने बताया कि पहले टेस्ट मैच से टीम इंडिया ने क्या-क्या सीख ली है।
आपको बता दे की केएल राहुल (KL Rahul) ने कहा, 'मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने पहली पारी में गेंदबाजी की वह काफी शानदार रहा। जिस तरह का अनुशासन गेंदबाजों ने दिखाया, खासकर टॉस हारने के बाद। उन्होंने आगे कहा ऐसा माना जाता है कि जो टीम टॉस जीतती है, उसको फायदा मिलेगा, लेकिन हम मैदान पर गए और काफी अनुशासन के साथ गेंदबाजी की। बैटिंग की भी बात करें तो हम जिस तरह से मैदान पर गए और चैलेंजिंग कंडीशन्स में बल्लेबाजी की। दोस्तों फील्डिंग के दौरान भी सभी खिलाड़ियों ने चुस्ती दिखाई। मुझे लगता है कि सीरीज की शुरुआत हमारे लिए अच्छी रही है।
Herald