Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: जानें कब, कहां देखें दूसरे टेस्ट मैच की LIVE स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 12 अगस्त (गुरुवार) से लॉर्ड्स के मैदान (Lord's ground) पर खेला जाना है। दोस्तों सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा था। ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में टीम इंडिया पूरी तरह से अंग्रेजों पर हावी नजर आई थी और मौसम की मेहरबानी के चलते इंग्लिश टीम अपनी हार को टालने में सफल रही थी। आपको बता दे की ऐसे में लॉर्ड्स में भी विराट कोहली (Virat Kohli) की सेना उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। दोस्तों वहीं, जो रूट की अगुवाई में इंग्लैंड लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ अपना दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

कब और कहां खेला जाएगा यह मैच?

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 12 अगस्त से लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेला जाना है।

किस समय शुरू होगा मैच?

भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 3.00 बजे होगा।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?

इस मैच की लाइव टेलिकास्ट आप सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर विभिन्‍न भाषाओं में देख सकते हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप और जियो TV पर देख पाएंगे।



Herald