Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: बेयरेस्टो के विकेट के रिव्यू के लिए VIDEO मे देखें कैसे शमी-शार्दुल ने मनाया कोहली को

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड India vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान (Trent Bridge ground) पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन टीम इंडिया पूरी तरह से मेजबानों पर हावी रही। इंग्लैंड ने टॉस जीता और कप्तान जो रूट (Joe Root) ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरे। इंग्लैंड की पूरी टीम 183 रनों पर सिमट गई।

दोस्तों मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की गेंद पर बेयरेस्टो LBW आउट हुए, लेकिन यह विकेट इतनी आसानी से नहीं आया। मैच के बाद शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और शमी ने मिलकर इस विकेट के पीछे का मजेदार किस्सा शेयर किया। दरअसल रूट और बेयरेस्टो ने मिलकर काफी अच्छी बल्लेबाजी की और इंग्लैंड की पारी को संभाला। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की अंदर आती हुई गेंद बेयरेस्टो के पैड पर लगी और LBW की जोरदार अपील हुई। जब फील्ड अंपायर ने उंगली नहीं उठाई, तो शमी कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को रिव्यू लेने के लिए मनाने लगे। बाकी सभी खिलाड़ियों को ऐसा लगा था कि गेंद पैड पर लगने से पहले बैट पर लगी है और रिव्यू नहीं लेना चाहिए। तभी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) आए और उन्होंने शमी की हां में हां मिलाते हुए विराट को रिव्यू लेने की सलाह दी।

दोस्तों आखिरी के एक या दो सेकेंड पर विराट ने रिव्यू ले लिया और इस तरह से इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा और यहीं से उनकी पारी का पतन भी शुरू हो गया। बेयरेस्टो 29 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ने बताया कि विराट कोहली (Virat Kohli) चाहते थे कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का साथ कम से कम कोई एक तो दे और ऐसे में वह उनके सपोर्ट में आ गए। BCCI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और शमी का वीडियो शेयर किया गया है। जिसे आप इस पोस्ट मे देख सकेंगे।



Herald