Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज की गलती से भारत ने गंवाए लगातार दो रिव्यू, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क. आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। टेस्ट का दूसरा दिन इंग्लैंड टीम के नाम रहा और भारत को 364 रनों पर ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। सिराज ने भारत की तरफ से दो विकेट झटके और शानदार गेंदबाजी की। हालांकि, सिराज की गलती के चलते टीम इंडिया को लगातार दो रिव्यू गंवाने पड़े।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंग्लैंड पारी के 21वें ओेवर में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की गेंद जो रूट (Joe Root) के पैड पर जाकर लगी, जिसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज ने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से DRS लेने की मांग की। विराट कोहली (Virat Kohli) ने रिव्यू लिया, लेकिन दोस्तो गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई नजर आई। दोस्तो इसके बाद एक ओवर बाद ही यानी 23वें ओवर में एकबार फिर बॉल जो रूट (Joe Root) के पैड पर लगी और मोहम्मद सिराज समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की।

आपको बता दे की मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने कैप्टन से इस बार भी DRS लेने को कहा, पर उन्होंने ज्यादा जोर नहीं मारा। विराट कोहली (Virat Kohli) ने जब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से रिव्यू लेने के लिए पूछा तो पंत ने साफ मना कर दिया। दोस्तो पंत के बार-बार मना करने के बाद भी कोहली ने आखिरकार DRS ले लिया और गेंद फिर से लेग स्टंप को मिस करती हुई दिखाई दी। दोस्तो इस दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने विराट कोहली (Virat Kohli) का हाथ पकड़कर उनको DRS लेने से रोकने की कोशिश भी की, पर विराट कोहली (Virat Kohli) ने हंसते हुए रिव्यू का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर इसका VIDEO काफी वायरल हो रहा है। जिन्हे आप इस पोस्ट मे देख सकेंगे.



Herald