

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) के बीच काफी तनातनी देखने को मिली। दोस्तों दोनों के बीच जब बात ज्यादा बढ़ती नजर आई, तो कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को शांत कराना पड़ा। दोस्तों मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की ओर से कप्तान जो रूट (Joe Root) ने सेंचुरी ठोकी, वहीं सैम करन (Sam Curran) ने 45 गेंद पर 32 रनों की उपयोगी पारी खेली। सैम करन (Sam Curran) क्रीज पर आने के बाद से ही आक्रामक अंदाज में बैटिंग करते दिखे।
This Curran vs Siraj battle is ace !!! #ENGvIND pic.twitter.com/puhRL813jo
— Jutin (@JUSTIN_AVFC_) August 7, 2021
दोस्तों इस बीच मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की गेंद पर जब उन्होंने चौका लगाया, तो वह थोड़ा गुस्से में आ गए और करन के पास पहुंचकर उनसे कुछ कहा। सैम करन (Sam Curran) ने भी उन्हें जवाब दिया। यह सबकुछ इंग्लैंड की दूसरी पारी के 74वें ओवर में हुआ। मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की पहली दो गेंद पर करन कोई रन नहीं बना सके, लेकिन फिर तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। दोस्तों मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की अगली गेंद पर करन फिर से बीट हुए, तो तेज गेंदबाज ने उन्हें जाकर कुछ कहा।
लगातार दो गेंद पर जब ऐसा हुआ, तो मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) के पास कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आए और उन्हें शांत कराया। दोस्तों मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए, जवाब में भारत ने पहली पारी में 278 रन बना डाले। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 303 रन बनाकर भारत के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य रखा।
Herald