Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Eng: पहले टेस्ट के दौरान सिराज और एंडरसन के बीच जमकर हुई नोकझोंक, देखें-VIDEO

मुंबई। आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। बारिश के कारण तीसरे दिन केवल 49 ओवर का खेल ही हो पाया जिसमें भारत ने अपनी पहली पारी में 278 रन जबकि इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 25 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 183 रन बनाए थे और भारत अब भी उससे 70 रन आगे है।

दोस्तों आपको बता दे की मैच के तीसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) और इंग्लैंड के अनुभवी जेम्स एंडरसन (James Anderson) के बीच जमकर हुई नोकझोंक देखने को मिला। मामला शुक्रवार को दूसरे सेशन का है जब मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) और बुमराह अंतिम जोड़ी क्रीज पर थी और वे इंग्लिश गेंदबाजों से आउट नहीं हो पा रहे थे। इससे इंग्लैंड के खिलाड़ी हताश दिखाई दे रहे थे। कप्तान जो रूट ने गुस्से में एक अपने मुख्य गेंदबाज एंडरसन की तरफ एक थ्रो फेंका।

विकेट नहीं मिलने से परेशान जेम्स एंडरसन (James Anderson) अपना आपा खो बैठे और वह सिराज से उलझ पड़े। वह मैच में कैच भी छोड़ रहे थे और इसका असर उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। इससे वह हताश थे, जिसके चलते वह मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) के साथ स्लेजिंग करने लगे। मैच के तीसरे दिन दूसरे सेशन के दौरान 84वें ओवर पूरा करने के बाद जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने सिराज की ओर मुंह करके कुछ शब्द बोला। इसपर मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने भी तुरंत पलटकर जवाब दे दिया। हालांकि मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा और जेम्स एंडरसन (James Anderson) वापस फील्डिंग करने चले गए। दोस्तों उधर मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj ने भी अगले ओवर के लिए छोर बदल लिया। दोनों खिलाड़ी तो उसी समय शांत हो गए, लेकिन जेम्स एंडरसन (James Anderson) और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) के बीच हुए इस नोकझोंक का VIDEO तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।



Herald