Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG: बुमराह का सिक्स देखकर तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके सचिन, देखें VIDEO

मुंबई। आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेल रही है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) छाए हुए हैं। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) गेंद के साथ साथ बल्ले से भी कमाल दिखा रहे हैं। यॉर्करमैन ने पहले तो शानदार गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर चार विकेट चटकाए और इंग्लैंड को 183 रनों पर समेट दिया। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में भी 10वें नंबर पर आकर 34 गेंदों पर 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और पहली पारी में भारत को 278 रनों तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के इस जोरदार सिक्स को देखकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) काफी हैरान रह गए। मास्टर ब्लास्टर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के इस शॉट के इतने मुरीद हुए कि वे खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक सके। तेंदुलकर ने कठिन हालात में खेले गए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की इस पारी की जमकर तारीफ की है।

दोस्तों आपको बता दे की सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ट्विटर पर लिखा, ' पुछल्ले बल्लेबाजों की ओर से बनाए गए अहम रनों की वजह से टीम इंडिया को बड़ी बढ़त मिली। ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इंग्लैंड पीछे रहकर कैसे जवाब देता है। वैसे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने आज अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा शॉट खेला। दोस्तों जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने भारतीय पारी के 82वें ओवर में सैम कुरैन की गेंदों पर दो चौके और पुल करके एक शानदार सिक्स लगाया। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का टेस्ट में अब तक का यह सर्वोच्च स्कोर है।



Herald