Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: पंत को मेंढक की तरह उछलते देख, रोहित-विराट का रिएक्शन हुआ वायरल- Video

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मौजूदा समय में सबसे एंटरटेनिंग क्रिकेटर्स में गिने जाते हैं। बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं, जिससे फैन्स के साथ-साथ मैदान पर मौजूद क्रिकेटरों का भी दिल बहलता रहता है। विकेट के पीछे से विरोधी बल्लेबाजों का ध्यान भटकाने में ही ऋषभ पंत (Rishabh Pant) माहिर हो चुके हैं।

दोस्तों आपको बता दे की इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) विकेटकीपिंग के दौरान कुछ ऐसा करते दिखे, जिसे देखकर कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी दंग रह गए। इंग्लैंड की पारी चल रही थी और जॉनी बेयरेस्टो (Jonny Bairstow) के साथ कप्तान जो रूट क्रीज पर थे। 51वां ओवर फेंकने के लिए मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) आए, जिनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़कर बेयरेस्टो ने इंग्लैंड का स्कोर 150 रनों के पार पहुंचाया।

दोस्तों अगली गेंद पर शमी ने जबर्दस्त वापसी करते हुए बेयरेस्टो को बीट किया। स्लिप में खड़े रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली ( Virat Kohli) ने हल्की सी अपील भी की, लेकिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस दौरान कुछ ऐसा करते दिखे, जिसे देखकर सब हंसने लगे। आपको बता दे की ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मेंढक की तरह उछलते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास पहुंच गए। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली ( Virat Kohli) भी यह देखकर एकदम हैरान रह गए।



Herald